फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीप और कार की टक्कर में नौ घायल

जीप और कार की टक्कर में नौ घायल

Tue, 05 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जीप और कार की टक्कर में नौ घायल

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव के पास कार और सवारी जीप में टक्कर होने से सोमवार की सुबह नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले आई।

मध्य प्रदेश के थाना पथरई क्षेत्र के पथरई गांव निवासी घनश्याम दूबे (40), फनेश दूबे अपनी पत्नी अभिरूची (35), बेटे अर्नव नौ साल, माता चित्तर देवी 60 वर्ष के साथ कुंभ में स्नान करने के लिए रविवार को प्रयागराज आए थे। संगम में स्नान करके कार से घर जा रहे थे। सोमवार की सुबह जैसे ही कार सवार लोग मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर देहात कोततवाली के बरकछा गांव के पास पहुंचे कि मड़िहान की ओर से सवारियों को लेकर आ रही एक जीप से आने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार घनश्याम दूबे, उनकी पत्नी, बेटा और माता तथा जीप में सवार सविता देवी (35) पत्नी मेहीलाल निवासिनी चढ़ेरू ढढ़िया चील्ह, मंगरा देवी (65) पत्नी बाबूलाल बेलवरिया चील्ह, फरीदा (30) पत्नी हुकमददी, निवासी जमुई मड़िहान, छोटू (38) पुत्र अलीमददी, निवासी खुटारी भटवारी, सवाहद (20) पत्नी इससार निवासी मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे। शोरगुल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed