फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Coordination being made with NCR for transportation of coal

Mirzapur News: कोयले की ढुलाई के लिए एनसीआर से बनाया जा रहा समन्वय

Wed, 17 Apr 2024 03:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Coordination being made with NCR for transportation of coal
मिर्जापुर। डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मालगाड़ियों से कोयला की ज्यादा से ज्यादा ढुलाई के लिए अब एनसीआर से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को एनसीआर के महाप्रबंधक रविंद्र गोयल तथा डीएफसी के डायरेक्टर शोभित भटनागर ने प्रयागराज से लेकर डीडीयू यूनिट तक व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

उन्होंने लोको पायलटों के रनिंग रूम की सुविधाएं परखीं और कमियां दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गर्मी के मौसम में रेल पटरियों की विशेष निगरानी रखने की भी बात कही। कर्मचारियों को रेल पटरियों की लगातार निगरानी करने के लिए कहा, ताकि रेल पटरियों को चटकने से बचाया जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। विशेष निरीक्षण यान से महाप्रबंधक तथा डायरेक्टर मंगलवार को सुबह प्रयागराज से निकले। अधिकारियों का दल पहले मिर्जापुर के करछना पहुंचा। यहां लोको पायलटों के लिए बने वैकल्पिक रनिंग रूम को देखा और भविष्य में स्थायी रनिंग रूम बनाने की बात कही। ऊंचडीह में मेजा ऊर्जा थर्मल पावर का अवलोकन किया और पावर की क्षमता परखी। इसके बाद वे चुनार डीएफसी लाइन पहुंचे। यहां विश्वनाथपुरी स्टेशन से डगमगपुर के जुड़ाव की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

रेलमार्ग के बाद महाप्रबंधक और डायरेक्टर ने जलमार्ग की स्थिति को देखी। फ्लाईओवर से डीएफसी पहुंचे। यहां से अंतरदेशीय जलमार्ग परिवहन का अवलोकन किया। जलमार्ग से हल्दिया तक सामान आयात और निर्यात होगा। इसके बाद वे डीडीयू तीसरी लाइन का जायजा लेते हुए पीडीडीयू यार्ड पहुंचे। यहां अधिकारियाें संग बैठक की और विभिन्न गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया। इस दौरान पीसीओएम शरद चंद्रयान, सीजीएम प्रयागराज एबी शरण, सीजीएम डीडीयू अतुल कुमार, एजीएम श्रवण कुमार, एजीएम मनु प्रकाश दुबे, डिप्टी सीपीएम जेके सिंह, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed