{"_id":"69fb9aaa76abf9389b02f2f0","slug":"congress-workers-will-reach-out-to-the-public-to-understand-their-problems-and-will-struggle-for-their-resolution-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153135-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के पास जाकर जानेंगे समस्या, निवारण के लिए होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के पास जाकर जानेंगे समस्या, निवारण के लिए होगा संघर्ष
विज्ञापन
मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते कांग्रेस ज
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को हुई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में जनता की समस्याओं को जानने के लिए उनके घर जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नारा दिया गया, मिर्जापुर में समस्याओं का अंबार, मंत्री सांसद विधायक सब बेकार।
जनता की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेसी चले जनता के द्वार। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। आरोप लगाया कि अहरौरा और अष्टभुजा विंध्याचल में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर जनता को लूटा जा रहा है।
कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के दरवाजे पर जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और जनता से हो रही लूट को बताएंगे। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर ब्लॉक, तहसील, जिला जिस स्तर पर जाकर उसका हल कराएंगे। जनता के हक और अधिकार को दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
बैठक को पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन व अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन प्रदेश कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता छोटे खान ने कहा कि मिर्जापुर शहर के चारों तरफ सड़कें बहुत खराब हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर गुलाबचंद पांडेय, शेषधर दुबे, शकील, प्रमोद गुप्ता, इश्तियाक अंसारी आदि थे। संवाद