फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress party took out padyatra in the district

जिले में कांग्रेस पार्टी ने निकाली पदयात्रा

Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress party took out padyatra in the district
महंगाई के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में ने पदयात्रा निकाल भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ का नारा किया।
विज्ञापन

मझवां में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मिर्जापुर के प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, दिलीप मौर्या, अखिलेश सिंह अनुज मिश्रा आदि मौजूद थे। नगर विधानसभा क्षेत्र के कोन विकास खंड में पुरजागिर से हरसिंगपुर व मल्लेपुर तक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, अर्चना चौबे, पप्पू प्रजापति, संतोष आदि मौजूद थे। छानबे के हलिया ब्लाक में पदयात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने किया। पदयात्रा में शशिभूषण दुबे, अमरनाथ पांडेय, इश्तियाक अंसारी, डॉक्टर छवि, अशोक भाई आदि मौजूद थे। उधर, मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गई। मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे। बैठक में सपा, भाजपा और बसपा को छोड़कर आए दो सौ व्यक्तियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण के बाद पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed