फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CM Yogi mirzapur visit on 24 september for know progress of Vindhya Corridor amid navratri 2022 mela

कल मिर्जापुर आएंगे CM Yogi: विंध्य कॉरिडोर की जानेंगे विकास प्रगति, नवरात्र मेले की तैयारियों का लेंगे जायजा

Fri, 23 Sep 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Sep 2022 09:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर मिर्जापुर पहुंचेंगे। विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi mirzapur visit on 24 september for know progress of Vindhya Corridor amid navratri 2022 mela
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मिर्जापुर आएंगे। इस दौरान वह विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिले में लगभग पौने दो घंटे रहकर वह लौट जाएंगे। विंध्याचल में नवरात्र मेला की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।

विज्ञापन


मेला शुरू होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में मत्था टेकेंगे। दोपहर बाद दो बजे के करीब उनके मिर्जापुर पहुंचने की संभावना है। पुलिस लाइन में बने हेलीपैड से वे सड़क मार्ग से विंध्याचल जाएंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। फिर मंदिर परिसर में मौजूद अन्य विग्रहों का भी दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विंध्य कॉरिडोर को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। वे अष्टभुजा व कालीखोह भी जा सकते हैं। फिर पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे दिन तैयारी चलती रही। जहां मंदिर के पास अधूरे निर्माण कार्यों को टीन शेड व पर्दे से ढंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: नवरात्र मेले की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, विदेशी फूलों से सजेगा मां का दरबार

वहीं साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य भी तेजी से होता दिखा। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारियों का मंदिर परिसर में आना-जाना लगा रहा। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर फ्लीट रिहर्सल व सुरक्षा तैयारियां भी चलती रहीं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने किया विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण 

CM Yogi mirzapur visit on 24 september for know progress of Vindhya Corridor amid navratri 2022 mela
अनुप्रिया पटेल ने विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ उन्होंने विकास कार्यो की प्रगति देखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के मद्देनजर पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरीकेडिंग, न्यू वीआईपी एवं पुरानी वीआईपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री को व्यवस्थाओं एवं कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed