फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Dham Final preparations for Navratri mela will be decorated with exotic flowers

Vindhyachal Dham: नवरात्र मेले की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, विदेशी फूलों से सजेगा मां का दरबार

Fri, 23 Sep 2022 02:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Sep 2022 02:49 PM IST
सार

मिर्जापुर स्थित विंध्याचल का नवरात्र मेला 25-26 सितंबर से शुरु होने जा रहा है। नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार विदेशी फूलों से मां का दरबार सजाया जाएगा। 

विज्ञापन
Vindhyachal Dham Final  preparations for Navratri mela will be decorated with exotic flowers
मां विंध्यवासिनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर स्थित विंध्याचल में नवरात्र मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिर्जापुर स्थित विंध्याचल का नवरात्र मेला 25/26 सितंबर से शुरु होने जा रहा है। डीएम ने विंध्याचल स्थित प्रशासनिक कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी कर ली है। नवरात्र मेला को लेकर तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार विदेशी फूलों से मां का दरबार सजाया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन

Vindhyachal Dham Final  preparations for Navratri mela will be decorated with exotic flowers
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल धाम जाने के लिए हर 30 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस
बता दें कि,  शारदीय नवरात्र के मौके यूपी रोडवेज ने विंध्याचल की राह आसान कर दी है। रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा नवरात्र के मौके पर विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट पर बस चलाने का निर्णय लिया गया है। बसों का संचालन 26 सितंबर से शुरू हो जाएगा। चार अक्तूबर तक नवरात्र के मौके पर प्रयागराज से हर आधे घंटे पर श्रद्धालुओं को विंध्याचल के लिए बस मिलेगी।
रोडवेज ने इसके लिए कुल 195 बसों का इंतजाम किया है। इसमें से 130 बसें प्रयागराज रीजन से चलेंगी, जबकि 65 बसें वाराणसी क्षेत्र की रहेंगी। प्रयागराज स्थित जीरो रोड से बसों का संचालन सुबह पांच बजे से होगा। यहां कुल 50 बसों का आवंटन किया गया है। रात 12 बजे तक बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी। अगर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है तो रात भर बसें चलाई जा सकती हैं। 25 बसों  को यहां रिजर्व भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed