फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDPO Neelu Mishra won gold and bronze medals in the Women Masters Athletics Championship.

Mirzapur News: सीडीपीओ नीलू मिश्रा वूमेन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीतीं स्वर्ण और कांस्य पदक

Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
CDPO Neelu Mishra won gold and bronze medals in the Women Masters Athletics Championship.
टीम के साथ गोवा के बेंबोलिय स्टेडियम में मौजूद सीडीपीओ नीलू मिश्रा।-सोशल मीडिया।
-नेशनल वूमेन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 80 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड, ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतीं; यूपी की टीम की कप्तान कीं
विज्ञापन


सीखड़। ब्लॉक सीखड़ में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी ( सीडीपीओ ) नीलू मिश्रा ने गोवा के बेंबोलिम स्टेडियम में आयोजित तीसरी नेशनल वूमेन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 50 प्लस आयु वर्ग की श्रेणी में 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और ऊंची कूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतीं।

दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 30 से 100 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश टीम की कप्तान के रूप में मैदान में उतरीं नीलू मिश्रा ने 80 मीटर बाधा दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी दूसरे और कर्नाटक की खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। नीलू मिश्रा ने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए 50 प्लस आयु वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में भी तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में असम की खिलाड़ी प्रथम तथा कर्नाटक की खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में नीलू मिश्रा की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed