फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collides with divider due to sudden braking, three injured

Mirzapur News: अचानक ब्रेक लगाने पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

Wed, 07 Feb 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Car collides with divider due to sudden braking, three injured
ड्रमंडगंज। लालगंज थाने के बेलन बरौंधा चौकी क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरौंंधा के पास मंगलवार को सुबह आगे चल रहे एक कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा टकराई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गये। एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। कार पुलिस चौकी परिसर में खड़ी कराई गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद शमीर परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ कार से मिर्जापुर दवा कराने जा रहे थे। मंगलवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेलन बरौंंधा पुल को पार करने के बाद कार आगे चल रही कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लेने से कंटेनर में जा टकराई। इसके बाद कार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी बरौंंधा जयशंकर राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजने के बाद क्षतिग्रस्त कार को चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed