फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike stuck in tractor, driver took it for four km

Mirzapur News: ट्रैक्टर में फंसी बाइक, चार किमी तक ले गया चालक

Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike stuck in tractor, driver took it for four km
जिगना। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर मोहनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रैक्टर के ट्राली के चक्के में फंस गई। चालक बाइक से गिर गया। ट्रैक्टर चालक चक्के में फंसी बाइक को लगभग चार किमी तक अपने घर की ओर ले गया। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस ने पीछा करके ट्रैक्टर को रोका। बाद में चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पुलिस जिगना थाने ले आई। ट्रैक्टर थाने लाने के दौरान भी बाइक ट्रैक्टर की ट्राली में फंसी रही। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर (तुर्कान) निवासी मुहम्मद सैफ (24) बाइक से बृहस्पतिवार को सुबह प्रयागराज से घर वापस लौट रहे थे। वे जिगना थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास जिगना की तरफ आ रहे खाली ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने लगे। ओवरटेक करते समय सामने आ रही ट्रक से बचने के लिए बाएं तरफ आए। इसी बीच बाइक ट्रैक्टर-ट्राली के चक्के में फंस गई। इससे बाइक सवार मुहम्मद सैफ दूर जा गिरे, परंतु बाइक ट्रैक्टर के ट्राली के पहिए में फंसी रही। बाइक चालक को गिरा देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी घुमाकर पाली की तरफ भागा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस ने पीछा करके पाली गांव पास बसकड़ी में ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जिगना थाने लाई। पुलिस ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में लाने के दौरान भी बाइक ट्रैक्टर में फंसी रही। बाइक सवार की ओर से ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने से घटना होने, बाइक क्षतिग्रस्त होने व चोट लगने का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने घायल काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजकर इलाज कराया। बाइक सवार मुहम्मद सैफ हेलमेट लगाए थे। इससे वे बच गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक पुलिस कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed