फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike rider dies after colliding with sand laden tractor

Mirzapur News: बालू लदे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with sand laden tractor
चील्ह। थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर स्थित चेतगंज पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को सुबह बालू लदी खड़ी ट्रैक्टर में साइड से टकराने के बाद बाइक सवार घसीटता चला गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रमन सिंह (40) मिर्जापुर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे नाइट ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर स्थित चेतगंज पुलिस चौकी से 100 मीटर पहले पहुंचे थे कि रोड किनारे खड़ी बालू लदे ट्रैक्टर में बाइक साइड से जा टकराई। इसके बाद बाइक घसीटते हुए रोड पर कुछ दूर तक चली गई। इस हादसे में बाइक सवार रमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे चेतगंज चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल रमन सिंह को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रमन सिंह दो भाइयों में छोटे थे। उनसे दो पुत्र हैं। एक छह व दूसरा चार वर्ष का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैैक्टर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed