फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bike collides with truck parked on roadside, one person dead

Mirzapur News: सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में भिड़ी बाइक, एक व्यक्ति की मौत

Sun, 12 Nov 2023 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck parked on roadside, one person dead
अहरौरा। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मूजडीह गांव के पास शुक्रवार को देर रात शराब की दुकान बंद करके बाइक से नरायनपुर की ओर जाते समय सेल्समैन सड़क के किनारे खड़ी खराब ट्रक में जाकर टकरा गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कन्हईपुर गांव निवासी सुनील सिंह (45) कुदारन गांव में स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। वे शुक्रवार की रात दुकान बंद करने के बाद बाइक लेकर नरायनपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में मूजडीह गांव के पास सड़क किनारे खड़ी खराब ट्रक में जाकर टकरा गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण तथा राहगीर जुट गए। ग्रामीणों ने शिनाख्त कर घटना की पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकरा जाने की वजह से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed