फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bar's 52nd president and secretary will be elected

बार के 52वें अध्यक्ष और सचिव का होगा चुनाव

Tue, 22 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bar's 52nd president and secretary will be elected
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को टेंडर मतदान हुआ। इसमें वृद्ध व अस्वस्थ मतदाताओं को घर पर कर्मचारी भेजकर टेंडर मतदान कराया गया। मंगलवार को पूर्ण मतदान होगा। दोपहर में मतदान के बाद शाम को मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

टेंडर मतदान को देखते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई थी। सुबह 10 बजे से टेंडर मतदान शुुरू हुआ। दोपहर बाद तीन बजे तक कुल 258 लोगों ने टेंडर मतदान किया। इसमें 239 ने मतदान स्थल पर मत डाला, 19 लोगों को अस्वस्थता के कारण नियमानुसार संघ का कर्मचारी भेज कर घर पर टेंडर मतदान की सुविधा दी गई। अस्वस्थ मतदाताओं के घर जाकर प्राप्त टेंडर मत पत्र को चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह पटेल ने सील बिंद लिफाफों में प्राप्त कर उसे भी टेंडर मतदान के समाप्त होने पर सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंट की उपस्थिति में अध्यक्ष और सचिव पद वाले बाक्स में डालकर बाक्स को सील कर दिया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्ण मतदान मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम को चार बजे तक संघ परिसर में होगा। 22 को मतदान के लिए दूसरे बक्से का प्रयोग किया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना से पहले टेंडर मतपत्रों के बाक्सों को खोलकर सभी मतपत्रों की मतगणना होगी। मतगणना समाप्त होने के बाद संघ के सभागार में प्रत्याशियों की उपस्थिति संघ के सभागार में उपस्थित कर विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। इसका प्रसारण बाहर गेट पर लगे टीवी स्क्रीन पर होगा।
विज्ञापन

अब तक नहीं बनी है कोई महिला अध्यक्ष
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 1902 मतदाता है। महिला अधिवक्ता 50 से अधिक है, पर इसमें 40 से अधिक महिला मतदाता है। 1972 से हो रहे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अब तक कोई महिला अधिवक्ता अध्यक्ष पद पर नहीं चुनी गई है। सचिव पद पर 2005 में सुनीता देवी चुनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-1902 मतदाता करेंगे मतदान
-सोमवार को 258 टेंडर वोट पड़ चुके हैं
-मंगलवार को 1644 मतदाता करेंगे मतदान
-52वें अध्यक्ष का होगा चुनाव
-1972 में हुआ था पहला चुनाव
-2005 में सिर्फ सचिव पद पर चुनी गई थी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed