{"_id":"625f0aed5fe43265cf4edcf2","slug":"baby-shower-of-pregnant-women-feeding-kheer-to-children-mirzapur-news-vns6491848105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, खीर खिलाकर बच्चों का कराया अन्नप्राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, खीर खिलाकर बच्चों का कराया अन्नप्राशन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीएचसी परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन चुनार विधायक अनुराग सिंह ने फीता काटकर किया। मेला में स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर विधायक ने वहां तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं को फलों से भरी टोकरी देकर गोद भराई की और सात बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से सीएचसी में एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विधायक ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जानकारी के अभाव में तमाम लोग पात्रता की श्रेणी में होने के बावजूद लोग योजना के लाभ से वंचित रह जा रहे थे। विधायक ने कहा कि अंतिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। विधायक ने कहा कि जमालपुर सीएचसी में 20 बेड की स्वीकृति मिल गयी है। उन्होंने अपनी निधि से सीएचसी में जल्द ही एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। मेले में शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, पंचायती राज, आयुर्वेद विभाग आदि की स्टाल लगाए गए थे। स्टॉल पर तैनात कर्मियों ने लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया। मेला में आयुष्मान कॉर्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही मरीजों की जांच कर दवा भी वितरित की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजन सिंह एवं बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह ने विधायक को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ रविंद्र नाथ सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, आलोक सिंह, दिनेश सिंह, मोतीलाल सिंह, किशोर सिंह, धीरज सिंह, जोशी पटेल, मनीष मौर्या, संदीप गुप्ता, मन्ना सिंह, रामजनम कुशवाहा, सुखपाल सिंह, रणजीत सिंह, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।