फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Avoid stress, tobacco and alcohol

तनाव, तंबाकू और एल्कोहल से बचें

Sat, 05 Feb 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Avoid stress, tobacco and alcohol
सीएमओ कार्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी में संबोधित कर? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विश्व कैंसर के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीडी क्लीनिक के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में में जुम ऐप से लोग जुड़े थे। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय ने धूम्रपान से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में बताया। एसीएमओ डा. निलेश श्रीवास्तव ने कैंसर रोगियों के इलाज, निदान व खोज में पाई गई कमियों को दूर कर सभी रोगियों का इलाज तत्परता से करने का आह्वान किया। कैंसर फैलाने वाले कारकों तंबाकू सेवन, एल्कोहल, तनावयुक्त जीवनशैली, प्रदूषण के बचाव के बारे में बताया गया। फिजीशियन डा. उमेश कुमार श्रीवास्तव ने फेफड़े के कैंसर से बचाव व कारणों तथा तंबाकू प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार राजेश यादव ने मुख व गले के कैंसर के बारे में जानकारी दी। मनोचिकित्सक पूजा सिंह ने कैंसर से पीड़ित मरीजों की मानसिक अवस्था को सामान्य रखने के लिए गोष्ठी में चर्चा की। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस पर ऑन लाइन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर इंदु, डॉक्टर आर के सेठ ने कैंसर के लक्षण, प्रकार और उपचार के बारे में जानकारी दी। जिला विज्ञान क्लब समन्यवक सुशील कुमार पांडेय, डॉक्टर इंदु ने बताया कि कैंसर एक ऐसी जान लेवा बीमारी है। जिससे शरीर के अंदर बड़ी संख्या में असामान्य सेल्स बनने लगते है। डॉक्टर आर के सेठ ने बताया कि भारतीय आबादी को प्रभावित करने वाले कैंसर जैसे फेफड़े, स्तन, गर्भाशय, सिर, गर्दन, ब्लैडर, लीवर, मुंह के हैं। डॉक्टर एन के व्यास और डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि कैंसर से बचने के लिए हमें अपने प्रतिदिन के डाइट में लहसुन प्याज, सब्जियां, अदरक, हल्दी, पपीता, नीबू, सन्तरे, गाजर, आम,अंगूर, टमाटर, तरबूज, दाल का सेवन करना जरूरी है। विश्व कैंसर दिवस पर शुक्रवार को कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम एवं उपचार में अपना सहयोग देते हुए मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के दो रक्तवीर साथी सौरभ सिंह ने दसवीं बार और प्रशांत ने पहली बार अपना सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) का डोनेशन होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में किया। मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब कैंसर, थैलेसीमिया, एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे मरीजों को हमेशा ब्लड दिलाती रहती है। क्लब के संस्थापक कृष्णानंद हैहयवंशी ने बताया कि हमारी संस्था इस महीने होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल,वाराणसी में एक एसडीपी डोनेशन कैंप का शिविर भी लगाने वाली है। हर स्वस्थ इंसान महिने में दो बार एसडीपी डोनेट करके कैन्सर से पीड़ितों की जान बचाने में सहायक बन सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed