{"_id":"606b5dcf8ebc3e5923690149","slug":"answer-sheets-of-board-examination-started-arriving-in-the-district-mirzapur-news-vns58343480","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचने लगी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचने लगी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
जिले में पहुंचने लगी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं
शुचिता बनाए रखने के लिए सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर बॉर कोड
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2021 में संचालित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की खेप जिले में आने शुरू हो गई है। अब तक लगभग डेढ़ लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। इनको राजकीय इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है।
इस बार बोर्ड की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 34,795 और इंटरमीडिएट में 28,539 सहित कुल 63,334 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए यूपी बोर्ड से लगभग एक लाख 47 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी हैं। यह सभी उत्तर पुस्तिकाएं इंटरमीडिएट की हैं और सभी पर बार कोडिंग है। जिससे इनको न तो बदला जा सकता है और न ही इनका गलत प्रयोग किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में बार कोडिंग वाली कापियां प्रयोग की जाएगी। इसके लिए लगभग डेढ़ लाख कापियां आ चुकी हैं।
हालांकि अभी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर संशय बरकरार है। विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रहा है। संभावना है कि मई में पंचायत चुनाव के बाद परीक्षाएं हो सकती हैं। इससे पहले बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से होने वाली थी। लेकिन इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई। इससे परीक्षाओं को टाल दिया गया है। अब नई तिथि को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। इसी बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती व उनके परिचय पत्र के लिए भी तैयारी की जा रही है। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने शिक्षक के पूर्ण विवरण सहित उसको डीआईओएस कार्यालय से प्रति हस्ताक्षरित कराकर निर्गत करेंगे।