फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ambedkar Jayanti celebrated as harmony day

समरसता दिवस के रुप में मनाया अंबेडकर जयंती

Thu, 15 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti celebrated as harmony day
मिर्जापुर। डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रूप मे मनाया। स्कूलों और कालेजो में संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

जिगना, क्षेत्र के अधिकांश स्कूलो और कालेजों में आंबेडकर जयंती मनाई गयी। शिक्षकों व छात्रों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संध्या गौतम ने एक कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसी क्रम में हरषू प्रसाद दुबे, सुरेश कुमार बिंद, त्रिभुवन मौर्य, जनार्दन प्रसाद पाठक, केशराज यादव, देबी शंकर शुक्ल, अरुण कुमार दुबे, प्रेम बहादुर सिंह, कमलाशंकर बिंद, युवराज सिंह, पन्ना लाल पटेल, शिव चंद्र मिश्र, अरुण कुमार दुबे, गुड्डू दुबे आदि ने माल्यार्पण किया। मोहनपुर में भाजपा छानबे मंडल की ओर से आंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप मे मनाया गया। इस दौरान डिंकू सिंह, इंद्रकुमार सिंह, सुजीत मोदनवाल, जय सिंह, राजेंद्र पाठक, स्वामीनाथ सिंह, रामू सिंह, सिम्पू सिंह, अरुण कुमार दुबे मौजूद रहे। कैलहट, राजदीप महा विद्यालय कैलहट में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान इं. राज बहादुर सिंह, प्राचार्या डॉ.गायत्री देवी उपस्थित रहे। अहरौरा। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष गुलाब मौर्या ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डा. भीम राव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर ही हमें लाभ मिलेगा। कहा शिक्षित समाज से ही देश का भला संभव है। इस दौरान सभासद कृष्ण कुमार, रविकांत सोनकर, इरशाद आलम, रामचंद्र, बेचूलाल, फरजंद अली, पालिका कर्मी नीतीश कुमार, विनोद प्रजापति, आशीष विश्वकर्मा, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed