फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After 32 hours, the Sun opened its eyes, a 10-degree difference in day and night temperatures, melting increased

Mirzapur News: 32 घंटे बाद सूर्यदेव ने खोलीं आंखें, दिन-रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर, बढ़ी गलन

Sat, 20 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
After 32 hours, the Sun opened its eyes, a 10-degree difference in day and night temperatures, melting increased
दोपहर बाद बरियाघाट पर धुंध के बीच दिखते सूर्यदेव।- संवाद।
मिर्जापुर। 32 घंटे बाद सूर्यदेव ने आंखें खोलीं तो कोहरे से लोगों को राहत मिली। बीते 24 घंटे में एक-एक डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को गलन बढ़ गई। दिन-रात के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक आसमान साफ था। हल्की हवा चल रही थी। हालांकि शाम ढलते ही फिर से धुंध छाने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

सरसों और आलू की खेती करने वाले किसान चिंतित
मिर्जापुर। पिछले दो दिनों से पड़ रहे कोहरे के कारण सरसों, आलू, चना, मटर, अरहर की खेती करने वाले किसान चिंतित हो गए हैं। अगैती सरसों की फसल फूल लेना शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश यादव ने कहा कि एक-दो दिन कोहरा पड़ने से फसलों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यदि लगातार कोहरा पड़ेगा तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने किसानों को खेतों में नमीं बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed