{"_id":"61019be08ebc3e5863186f6a","slug":"afsana-s-talent-caught-on-camera-by-doordarshan-afsana-s-talent-caught-on-camera-by-doordarshan-mirzapur-news-vns6029414123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसाना के हूनर हो दूरदर्शन ने कैमरे में किया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसाना के हूनर हो दूरदर्शन ने कैमरे में किया कैद
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के खजुरी गांव में गरीब महिला स्वयं सहायता समूह के हूनर को बुधवार को दूरदर्शन ने अपने कैमरे में कैद किया। तैयार होने वाले टेलीफिल्म में डीडी टीम ने समूह में शामिल अन्य महिलाओं से भी बातचीत कर उनके कौशल के कुछ अंश रिकार्ड किए।
नाममात्र की पढ़ी अफसाना को मायके से मिली दरी बुनाई की प्रेरणा से उसने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से वर्ष 2014 में गरीब महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। सचिव शबाना बेगम, रिजवाना खातून, आबिदा, सैयदा समेत 11 सदस्यों को शामिल कर महज पचास हजार रुपये के कर्ज से कालीन बुनाई को आगे बढ़ाया। समूह ने दरी, कालीन, हैंगिग व फूट मैट का निर्माण शुरू किया। समूह के बनाए गए कारखाना में तैयार उत्पाद बिक्री के लिए सरस मेला को माध्यम बनाया गया। प्रशासन की ओर से गरीब महिला स्वयं सहायता समूह को समय-समय पर सहयोग मिलता रहा। समूह के सदस्यों को सरस गैलरी में मेघालय व हैदराबाद में उत्पादों के प्रदर्शन का मौका मिला। उत्पादों के बल पर ही अफसाना को वर्ष 2021 में जापान में होने वाले कालीन प्रदर्शनी में शामिल होने का मौका मिला था। जिस पर कोरोना महामारी के चलते ग्रहण लगा हुआ है। बुधवार को कुछ देर के लिए तैयार हुए टेलीफिल्म से ग्रामीण भी उत्साहित हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, डीसी मनरेगा/ प्रभारी डीसी एनआरएलएम मो. नफीस, बीडीओ दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री को कालीन भेंट कर चुकी है अफसाना
मिर्जापुर। गरीब महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा अफसाना जिले में 22 नवंबर 2020 को एक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने उत्पाद भेंट कर चुकी है। महिलाओं के इस कौशल से प्रभावित मुख्यमंत्री ने उसके हूनर को देखते हुए हर संभव सहायता दिए जाने तक की घोषणा कर चुके हैं।