{"_id":"64a8614a3fa557397f0f0ed4","slug":"accused-arrested-in-maharashtras-murder-case-seven-years-ago-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-284392-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महाराष्ट्र में सात वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महाराष्ट्र में सात वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाराष्ट्र के पनवेल सिटी अंतर्गत एक क्रशर प्लांट में सात वर्ष पूर्व जमीन संबंधी विवाद के चलते हत्या कर फरार आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को एसटीएफ वाराणसी के साथ हलिया थाना क्षेत्र के बरया गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।
वर्ष-2016 में कुण्डेवार पनवेल सिटी (महाराष्ट्र) में धर्मचन्द कोल की हत्या का मुकदमा थाना पनवेल सिटी महाराष्ट्र में दर्ज हुआ था। आरोपी नगीना कोल उर्फ चंकी पाण्डेय मुकदमे में वर्ष 2016 से फरार चल रहा था। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी के मिर्जापुर में छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पनवेल सिटी पुलिस ने एसटीएफ उत्तर प्रदेश से सहयोग मांगा। एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम व पनवेल सिटी पुलिस की टीम द्वारा छानबीन की जा ही थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी नगीना कोल उर्फ चंकी पाण्डेय थाना हलिया क्षेत्र में छिप कर रह रहा है। जिसके बाद एसटीएफ वाराणसी के उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस को साथ लेकर मिर्जापुर के थाना हलिया क्षेत्र के ग्राम बरया के पास से नगीना कोल उर्फ चंकी पाण्डेय निवासी सुखतरवा पिपरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि नगीना कोल और धर्मचंद कोल (मृतक) एक ही परिवार के थे। जिनका आपस में जमीन का विवाद चल रहा है। यह दोनों पनवेल सिटी कुण्डेवार (महाराष्ट्र) में संजय केलकर के क्रशर प्लांट पर मजदूरी का काम करते थे। 24 मार्च दिनांक 2016 को पुराने जमीन संबंधी विवाद को लेकर नगीना कोल ने धर्मचंद कोल की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी को थाना हलिया में दाखिल किया गया। पनवेल सिटी (महाराष्ट्र) पुलिस द्वारा स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस और एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है।