फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Abhishek in speech and Tanu topper in painting

Mirzapur News: भाषण में अभिषेक व पेंटिंग मे तनु अव्वल

Tue, 07 Feb 2023 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Abhishek in speech and Tanu topper in painting
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मंगलवार को जी- 20 के प्रचार प्रसार व जागरूकता के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। भाषण में अभिषेक कुमार दुबे व पेंटिंग प्रतियोगिता में तनु सिंह अव्वल रहे। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान विनोद कुमार सोनकर व तृतीय स्थान तनु मौर्य ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा सिंह ने द्वितीय व अनामिका मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सना बानो को मिला। निबंध प्रतियोगिता का परिणाम नहीं निकाला गया। इसके पूर्व मुख्य वक्ता डा. ध्रुवजी पांडेय ने भारत के विकासशील देशों में अग्रणी भूमिका के रूप पर प्रकाश डाला। संरक्षण प्राचार्य प्रो. वीना सिंह, अध्यक्षता डा. उमेश सिंह व संचालन डा.शंकर गुप्ता ने किया। निर्णायक मंडल में डा. रेखा पाठक, डा. कुमार, डा. ऋषभ कुमार, आशुतोश सिंह, वंदना मिश्रा, आशुतोष कुमार तिवारी, शमीम अहमद आदि थे। कार्यक्रम संयोजिका आत्रेयी आद्या चटर्जी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed