फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A youth was sent to jail on the charge of converting religion after kidnapping

Mirzapur News: अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक को भेजा जेल

Thu, 04 Sep 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A youth was sent to jail on the charge of converting religion after kidnapping
धर्म परिवर्तन मामले में गिफ्तार शमशेर उर्फ आर्यन। स्रेात- संवाद
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका को भगाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी शमशेर उर्फ आर्यन निवासी मीरगंज थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पिछले वर्ष बिहार निवासी एक युवक उनके घर में किराए पर रहकर रजाई तैयार करता था। ठंड का मौसम बीतने के कुछ दिन बाद अपने घर चला गया। इस दौरान उसकी नाबालिक पुत्री को बहलाकर अपने जाल में फंसा लिया। 27 अगस्त को वह गांव आया था। रात में उसे भगा ले गया। लापता होने के बाद बालिका की खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली। दूसरे दिन आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। मोबाइल नंबर व सर्विलांस से उसके चुनार में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। रेलवे स्टेशन चुनार पहुंचने पर बालिका मिल गई। आरोपी फरार हो गया। मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि आरोपी पर अपहरण, धर्म परिवर्तन, एससी-एसटी के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed