फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power out for 18 hours after 10 trees and six electricity poles fell during the storm.

Mirzapur News: आंधी में 10 पेड़ और बिजली के छह खंभे गिरने से 18 घंटे से बत्ती गुल

Mon, 21 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Power out for 18 hours after 10 trees and six electricity poles fell during the storm.
आंधी-तुफान में हलिया के जोगिया बारी में गिरे पेड़ के नीचे दबी बाइक।- संवाद।
हलिया-कोटार मार्ग हुआ अवरुद्ध, मकान-टिनशेड और धान की फसल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

हलिया। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तीन बजे तेज आंधी के आने से 10 पेड़ और बिजली के छह खंभे गिरने से क्षेत्र में 18 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट के साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से हलिया-कोटार मार्ग भी अवरुद्ध हो गया।
जोगियाबारी गांव में सावित्री देवी के घर के सामने शीशम का पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घर के पीछे पेड़ गिरने से सीमेंट की शेड टूट गई। यूसुफ खान के कच्चे मकान पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। रमेश सोनकर की करीब एक बीघे धान की फसल पेड़ गिरने से नष्ट हो गई। उमाशंकर के घर के सामने नहर किनारे पेड़ गिरने से शेड और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बहादुर खान के मकान पर लगा 14 फीट का शेड टूट गया। हादसे में एक बकरी की मौत हो गई। हलिया कब्रिस्तान में भी कई विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत दिलीप कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पेड़ गिरने से पांच बकरियां मरीं, दो घायल
हलिया। तेज आंधी-बारिश से लसोरा का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर पांच बकरियां मर गईं, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा हरसड़ गांव में हुआ। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया और घायल बकरियों का उपचार किया। हलिया के कोटार गांव निवासी श्रीनाथ वर्मा शनिवार शाम करीब चार बजे 17 बकरियों को चराने के लिए हरसड़ गांव गया था। बारिश और तेज आंधी से उसने बकरियों को पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पेड़ अचानक बकरियों के ऊपर गिर गया। पांच बकरियां मर गईं। दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के पास शीशम का पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed