फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिला हिंसा के विरुद्ध साझा आवाज उठाने की पहल सराहनीय

महिला हिंसा के विरुद्ध साझा आवाज उठाने की पहल सराहनीय

Thu, 27 Dec 2018 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 27 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
महिला हिंसा के विरुद्ध साझा आवाज उठाने की पहल सराहनीय
नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल के हाल में बुधवार को अमर उजाला अपराजिता सजगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने एक मंच पर अपनी बातों को बड़ी बेबाकी से रखा। महिलाओं ने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ किसी तरह का संकोच किए बिना अब आवाज उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताई। दिव्या मेहरोत्रा ने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए। प्रियंका राय ने कहा कि शिक्षित महिला दो घरों को शिक्षित करती है। शिक्षा से बेटियों के संस्कारों की नींव मजबूत होगी। पूजा सिंह ने कहा कि नारियां हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन


वर्तमान परिवेश में लोगों को बेटा और बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। सुनीता पाठक ने कहा जिस समाज में नारी का सम्मान होता है, वह समाज प्रगतिशील और विकसित होता है। फिरदौस जहां ने कहा कि महिलाएं खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाएं, ताकि विषम परिस्थितियों का मुकाबला कर सकें। सिंपल गुप्ता ने कहा नारी समाज की एक मजबूत नीव है, अगर वह कमजोर हो जाएगी तो समाज ढह जाएगा। रजिया बेगम ने कहा शिक्षा से ही नारियां अपने अधिकारों को प्राप्त करने के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। संचालन महलका जावेद ने किया। इस मौके पर छात्राओं से शपथ पत्र भी भरवाए गए। इस दौरान ज्योति बाला सिंह, प्रियंका राय आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed