Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Permanent Lok Adalats provide a low-cost resolution for disputes concerning public utility services.

Mirzapur News: स्थायी लोक अदालत से जनोपयोगी सेवाओं के विवादों का होता है कम खर्च में निस्तारण

Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Permanent Lok Adalats provide a low-cost resolution for disputes concerning public utility services.
जिला बार एसोसिएशन के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर में बैठे जज व अन्य अति​​थि। स्रोत- सूचना
जिला बार एसोसिएशन के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर, पेमेंट सेतु ऐप के बारे में भी दी जानकारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को स्थायी लोक अदालत के कार्यों और पेमेंट सेतु ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए विधिक जागरूकता शिविर लगा। इसमें अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकारिता और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।


लोक अदालत के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का निस्तारण यहां सरल, सुलभ और कम खर्च में कराया जा सकता है। आमजन से स्थायी लोक अदालत की सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। मुख्य न्यायिक अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने पेमेंट सेतु ऐप के उद्देश्य, उपयोग और आमजन के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों तक ऐप की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान का प्रभावी मंच प्रदान करती है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को उनके विधिक अधिकारों और उपलब्ध वैधानिक सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह, सचिव जंग बहादुर, मनीष सिंह, रामेंद्र शुक्ला, सुशील दुबे, संजय उपाध्याय, संजय मालवीय, राजेश दुबे, उमाकांत पांडेय, सूर्य प्रकाश तिवारी, स्मृति गुप्ता, कविता सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन सुरेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed