{"_id":"5c38e21dbdec2273590af9d9","slug":"41547231773-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद हिंदू राष्ट्रवाद के संवाहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद हिंदू राष्ट्रवाद के संवाहक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर हिंदू राष्ट्रवाद एवं स्वामी विवेकानंद विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा स्वामी विवेकानंद हिंदू राष्ट्रवाद के संवाहक थे।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मदन कुमार श्रीवास्तव ने कहा स्वामी विवेकानंद ने हिंदू राष्ट्रवाद को विशाल एवं उदारवादी विचारधारा के रूप में अभिव्यक्त किया है। उन्होंने कहा हिंदू राष्ट्रवाद एक सर्वसमावेशी राष्ट्रवाद है। यह भेदभाव से रहित एवं वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर आधारित है। हिंदू राष्ट्रवाद भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने आप को आदर्श रूप में स्थापित करता है। डॉ. उमेश सिंह ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता प्राचार्य व संचालन डा. ध्रुवजी पांडेय ने किया। डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद तिवारी, डॉ. नागेंद्र द्विवेदी, डॉ. ऋषभ कुमार, डॉ. अखिलेश नारायण मिश्रा, जेपी सिंह आदि थे।