फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A woman returning home with her husband who had just arrived from abroad lost her life in an accident.

Mirzapur News: विदेश से लौटे पति के साथ घर लाैट रही महिला की हादसे में गई जान

Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home with her husband who had just arrived from abroad lost her life in an accident.
पति के दुबई से लौटने की खुशी थी। परिवार के लोग उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे। वहां से सभी कार में सवार होकर गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। क्षेत्र के तिरछी गांव की चौहान बस्ती निवासी रामजग चौहान ने बताया पत्नी पन्ना देवी (46) की बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे वाराणसी के चोलापुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनके पति रामजग चौहान, चालक अमिताभ चौहान और सात वर्षीय बच्ची रुचि घायल हो गए।
विज्ञापन

रामजग चौहान दुबई में रहकर काम करते हैं। बृहस्पतिवार को उनके घर लौटने पर परिवार के लोग उन्हें लेने बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से पन्ना देवी अपने पति और अन्य लोगों के साथ कार से गांव लौट रही थीं। चोलापुर के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पन्ना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे में घायल पति रामजग चौहान, चालक अमिताभ चौहान और बच्ची रुचि को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

000
गोद ली हुई भतीजी भी घायल
कार में सवार सात वर्षीय रुचि पन्ना देवी के भाई की बेटी है, जिसे उन्होंने गोद लिया था। हादसे में बच्ची के घायल होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई। बताया गया कि पन्ना देवी की शादी चिरैयाकोट क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
गांव में पसरा मातम
पति के विदेश से लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हुए हादसे ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। पन्ना देवी की मौत की खबर मिलते ही तिरछी गांव की चौहान बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार देर शाम गाजीपुर श्मशान घाट पर पन्ना देवी का अंतिम संस्कार किया गया।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed