{"_id":"5b4b98b44f1c1b49748b4f30","slug":"41531680948-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर पीएम के साथ बैठने का सभी के सपने पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर पीएम के साथ बैठने का सभी के सपने पर फिरा पानी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर चुनिंदा लोगों के ही बैठने की व्यवस्था किए जाने के कारण भाजपा पदाधिकारियों को मंच पर जगह नहीं मिली। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बैठने के जिलाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों और विधायकों के अरमानों पर पानी फिर गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम पहले अदवां और नगर के चंदईपुर में होने वाला था। यह देखकर यह तय किया गया था कि सभी विधायक, सांसद तथा अन्य पदाधिकारियों में कौन कहां रहेगा। बाद में जब यह निर्णय लिया गया के अदवा नहीं बल्कि केवल चंदईपुर में ही प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा तो कार्यक्रम की रूप रेखा बदल दी गई। निर्णय लिया गया कि केवल चंदईपुर में ही पीएम का कार्यक्रम होगा। इसको देखते हुए कार्यक्रम से चार दिन पहले 11 जुलाई को सीएम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। चंदईपुर में अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक नहीं बल्कि दो और मंच बनाए जाएं। दूसरे मंच पर विधायक पदाधिकारी बैठेंगे क्योंकि पीएम के मंच पर कुछ चुनिंदा लोग ही बैठेंगे। इससे अन्य पदाधिकारियों को वहां जगह नहीं मिल पाएगी। पीएम के अलावा मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंच से पीएम के अलावा मुख्यमंत्री, अनुप्रिया पटेल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का ही संबोधन हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय को बोलने का मौका नहीं मिला।