फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   37 posts were built for flood affected areas

Mirzapur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बनाई गईं 37 चौकियां

Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
37 posts were built for flood affected areas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बैठक की। इसमें बाढ़ से बचाव और राहत की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 37 चौकियां स्थापित की गई हैं।
डीएम ने बाढ़ प्रभावित सदर और चुनार तहसील के एसडीएम से कहा कि जल निकासी की व्यवस्था समय पर कराएं। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की नालियों आदि की सफाई वर्षा काल से पूर्व करा लें।
विज्ञापन

जिससे वर्षा काल में पानी सुगमता के साथ निकल जाए और जल भराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाएं। कहा कि बाढ़ कंट्रोल चौकियों तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष व कंट्रोल रूम पर समुचित संचार व्यवस्था के लिए कार्मिकों की शिफ्टवार तैनाती, वायरलेस, फोन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिले में बाढ़ पर नियंत्रण व सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय पर दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
जिसमें कलेक्ट्रेट बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-05442-256357 व बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिंचाई विभाग का दूरभाष नम्बर-05442-252589 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed