{"_id":"5b44f0e14f1c1b82698b5515","slug":"21531244769-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार किले का 22 करोड़ से होगा जल्द होगा जीर्णोद्घार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार किले का 22 करोड़ से होगा जल्द होगा जीर्णोद्घार
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री से बात करतीं अनुप्रिया
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फांसो से मिलकर चुनार किले के संरक्षण की मांग की। पर्यटन मंत्री ने उन्हें पर्यटन मंत्रालय से 22.65 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया।
जिले के प्राचीन व ऐतिहासिक चुनार किले का संरक्षण और उसे सुंदर बनाने का कार्य होने की उम्मीद जगी है। किले में पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं करने आदि के लिए अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फांसो से मुलाकात की। उन्होंने चुनार किले का महत्व बताते हुए संरक्षण के लिए 22.65 करोड़ रुपये की मांग की। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री ने बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से मिलकर चुनार दुर्ग को विकसित करने की मांग की है। किले का संरक्षण होने के साथ ही लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था होगी ताकि पर्यटक आकर्षित हो और युवाओं को रोजगार मिल सके। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जून में चुनार किला के संरक्षण के लिए डीपीआर तैयार किया है। इस पर 22.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस साल केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को डीपीआर भेज दी थी।
जिला मुख्यालय से 36 किलोमीटर दूर गंगा नदी के किनारे लगभग दो हजार साल पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने ऐतिहासिक चुनार किले का निर्माण कराया था। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले काफी समय से इस किले के सुंदरीकरण मांग की जा रही थी। यहां से सूर्यास्त का नजारा बहुत ही सुंदर दिखता है। 16वीं शताब्दी में दिल्ली का सुल्तान शेरशाह सूरी ने इस किले का मरम्मत कार्य कराया था। गंगा किनारे निर्मित इस किले को हमेशा ही रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना गया।