{"_id":"5b01aecf4f1c1be5408b6b1a","slug":"21526836943-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में घुसा ट्रक एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में घुसा ट्रक एक घायल
Updated Sun, 20 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसा ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मिर्जापुर से इलाहाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक रविवार की शाम चार बजे अनियंत्रित होकर कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसही गांव के पास सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में घुस गया। इसके चलते 65 वर्षीय एक दुकानदार घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कटरा कोतवाल संतोष सिंह ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटी बसही निवासी मुन्नी लाल सोनकर ने गांव में ही सड़क किनारे मड़हा लगाकर पंचर की दुकान खोला हुआ है। उसी के बगल में गांव के ही एक व्यक्ति ने जनरल स्टोर की दुकान खोला हुआ है। रविवार को दोनों अपने दुकान पर बैठे थे। इसी बीच मिर्जापुर से इलाहाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। दुकान में ट्रक घुसते ही अंदर बैठा मुन्नीलाल घायल हो गया।