फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   घटने लगी गंगा, लोगों ने ही राहत की सांस

घटने लगी गंगा, लोगों ने ही राहत की सांस

Fri, 31 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
घटने लगी गंगा, लोगों ने ही राहत की सांस
मिर्जापुर। दो सप्ताह से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर घटने लगा है। गुरुवार को जलस्तर 71.710 था जो शुक्रवार की शाम तक घटकर 71.560 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर घटने की जानकारी होने पर तटवर्ती ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

अगस्त की शुुरूआत से हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। 15 अगस्त के बाद से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था। इससे गंगा किनारे रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई थी। स्थिति यहां तक पहुुंच गई थी कि कोन ब्लाक के हरसिंगपुर गांव में पानी घुस गया था जिससे वहां की फसलें डूब गई थी। ग्रामीण अपने पशुओं को सुरक्षति स्थान पर ले जाने लगे थे। वहीं गृहस्थी के सामान भी अपने अपने घरों से हटाकर छतों पर रखना शुरू कर दिया था। पानी बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया था और कंट्रोल रूम तथा बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को लगातार जलस्तर पर निगाह बनाए रखने को कहा था। गुरुवार को तो गंगा का जलस्तर 71.710 हो गया था। 72 मीटर के करीब जलस्तर पहुंचने पर सभी हैरत में पड़ गए थे। लोगों ने सोचा कि अब गंगा घटने वाली नहीं है। दो तीन दिनों में जलस्तर काफी बढ़ जाएगा लेकिन शुक्रवार की सुबह जब जलस्तर रिकार्ड किया गया तो पाया गया कि गुरुवार के दिन से गंगा लगभग दो सौ सेंटीमीटर कम हो गई है और 71.560 पर आ गई है।
विज्ञापन

गंगा का पानी घटने से हरसिंगपुर और मल्लेपुर में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बोई गई बच गई है। यह देख किसानों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान हरसिंगपुर सत्यनाम सिंह ने 60 लाख रुपये की लागत से लगभग 70 बीघे में परोरा, कोहड़ा, बैगन, लौकी आदि सब्जी बोई थी। कुल्ली सिंह पटेल ने 30 लाख की लागत से लगभग 20 बीघा तथा महेंद्र यादव ने 15 लाख रुपये की लागत से 12 बीघा, कैलाश यादव ने 30 लाख की लागत से 20 बीघा,फफई यादव ने चार बीघा, बोड़ई यादव ने चार बीघा, नवमी ने 50 बीघा आदि किसानों ने सब्जी बोई थी। जिनका गांव में गंगा का पानी घुसने के चलते नष्ट होने के कागार पर पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह से पानी घटने पर सब्जिया बच गई थी। वहां पशु पालक भी अपने अपने पशुओं को गांव में लेकर आने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed