{"_id":"5b03121a4f1c1be1408b6e3d","slug":"181526927898-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे रास्ता पूरा होने पर लोगों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे रास्ता पूरा होने पर लोगों में हर्ष
Updated Tue, 22 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर। राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर स्थित मोटर मंडी नरायनपुर में आरसीसी मार्ग निर्माण का कार्य रविवार को देर रात पूरा करा दिया गया। राष्ट्रीय राज मार्ग के चीफ टेक्निकल मैनेजर केसी वर्मा ने सोमवार को आरसीसी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मंगलवार से वन वे की व्यवस्था करते हुए नवनिर्मित मार्ग पर छोटे व सवारी वाहनों को गुजारने की जानकारी दी। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केवल छोटे व सवारी वाहनों का आवागमन वन-वे होगा। भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित होगा। भारी वाहनों के लिये पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन समय सीमा तक लागू रहेगा। इसके पूर्व उन्होंने आरसीसी मार्ग की ऊंचाई बढ़ने को लेकर मार्ग में लटके विद्युत तारों को ऊंचा करने के लिए एसडीओ चुनार बिजली विभाग से फोन पर वार्ता की जिससे वाहनों से तार दूर रहे। उन्होंने बताया कि सड़क की पटरी पर मिट्टी का कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से जल्द ही नाली व पटरी का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर विमल सिंह ,राकेश सिंह ,दामोदर शर्मा, अनिल सिंह, आनंद सिंह, सुमित जायसवाल ,अब्दुल कलाम अंसारी, दिलीप जायसवाल, प्रभाल सिंह आदि ने वन-वे की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की है।