{"_id":"5cf41b6dbdec2207703184b6","slug":"15595016737-mirzapur-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ के युवा लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ के युवा लामबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को नगर के छात्रों ने शहीद उद्यान में भगत सिंह की प्रतिमा के सामने चेतावनी सभा कर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। छात्रों ने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो छात्र बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सभा को संबोधित करते हुए युवा छात्र नेता आयुष सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भ्रष्ट आयोग बनकर रह गया है । भ्रष्टाचार के आकंठ डूबा हुआ है। सरकार और आयोग की मिलीभगत से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अगर समय रहते सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चंदन यादव ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्यामचल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों के विरोध में लगातार फैसले ले रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। आकाश यादव एवं दीपक मौर्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर आकाश सोनकर, गौरव केशरी, सर्वेश चौबे, प्रतीक पांडेय, अनुज उमर, योगेश जोशी, अनुराग दुबे, लकी यादव, प्रसाद, गोलू तिवारी, त्यागी आदि लोग रहे।