{"_id":"5cf2c9b2bdec22075b0c123b","slug":"155941526420-mirzapur-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास व मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास व मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में शनिवार को प्रभारी सीडीओ जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें पीएम आवास, मनरेगा, एनआरएलएम व अन्य के कार्य की प्रगति देखी।
प्रभारी सीडीओ ने कहा कि पीएम आवास के लिए अधिकारी लग जाएं। चुनाव समाप्त हो चुके हैं और सभी कार्य सामान्य गति से हो रहे हैं। यह प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है। इस पर लगातार मानीटरिंग की जा रही है। इसलिए इसमें कतई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों से कहा गया कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र में इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और संबंधित क्षेत्र में जाकर कार्यों का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण भी करें। इसके साथ ही उन्होंने शौचालयों की प्रगति की भी समीक्षा की। कहा कि जिले के ओडीएफ हो जाने के बाद भी कतिपय गड़बड़ियां व कमियां मिल रही हैं। उनको दूर किया जाए और किसी भी दशा में वंचित लाभार्थियों के शौचालय 15 जून तक पूरा कर लिया जाए। इसी प्रकार मनरेगा और एनआरएलएम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
हलिया। शनिवार को ब्लाक सभागार में सचिवों, तकनीकि सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक प्रभारी बीडीओ/डीसी मनरेगा ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी हलिया ने मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को लेकर निर्देश दिया है कि जिन ग्राम पंचायत में कार्य शुरू नहीं हैं वहां तत्काल कार्य शुरू कर दें।
विज्ञापन
प्रभारी बीडीओ ने कहा कि मनरेगा में धन की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक ग्राम पंचायतें नाली, तालाब एवं समतलीकरण के साथ विकास कार्यों में रूचि लें। उन्होंने कहा श्रमिकों का पलायन किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। कहा, गर्मी का मौसम है खेत बिल्कुल खाली पड़े हुए हैं ऐसी स्थिति में तत्काल गांव में काम शुरू कराए जांए। एक सप्ताह में यदि कार्य चालू नहीं हुआ तो संबंधित ग्राम पंचायत व सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ज्ञान सिंह, अखिलेश दूबे, विजय पाल मिश्र, शिव शंकर पटेल, पीयूष दूबे, मनीष कुमार, राजा आदि मौजूद रहे।