{"_id":"5cf2c9acbdec2207272c5a62","slug":"155941525711-mirzapur-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के अनुपस्थित होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के अनुपस्थित होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को थाना दिवस पर कटरा कोतवाली में फरियादियों की फरियाद सुनी। जिले के समस्त थानों में 43 मामलों में छह का निस्तारण किया गया। कटरा कोतवाली में दो लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहां एक ही लेखपाल के पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताई। राजस्व निरीक्षक से कहा कि आगे आगे अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। हिदायत दी कि थाना दिवस पर समय से उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण करें।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनकर थाना में लंबित पिछले थाना दिवसों की भी समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर सीओ स्तर पर लम्बित मुकदमों व प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की। निर्देशित किया गया कि पुराने मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। कोतवाली कटरा में तीन में एक का निस्तारण किया गया। विन्ध्याचल में दो, देहात कोतवाली में आठ, चील्ह में तीन, थाना कछवां में छह, थाना पड़री में एक, लालगंज में एक प्रार्थना पत्र में एक भी निस्तारण नहीं किया गया। थाना हलिया में 03 प्रार्थना पत्र में दो, जिगना में 10 में दो, अदलहाट में तीन में एक भी नहीं, मड़िहान में तीन में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। कुल 37 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को रवाना किया गया है।