फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं ईद-उल-फितर

शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं ईद-उल-फितर

Sun, 02 Jun 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं ईद-उल-फितर
मिर्जापुर। ईद को लेकर डीएम व एसपी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को बैठक की। ईद पर शांति व्यवस्था कायम रखेन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि जिले में कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द चुस्त-दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कतिपय मस्जिदों/ईदगाहों में जगह कम होने के कारण लोग सड़कों आदि पर भी नमाज अदा करते हैं, जिससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो जाती है अत: मस्जिदों ईदगाहों के आवागमन के मार्गों पर विशेष सतर्कता एवं पुलिस प्रबंध किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में अन्य जीवनोपयोगी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी से कहा कि वे सफाई, प्रकाश एवं पेयजल का दायित्व सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम/द्वितीय मिर्जापुर को विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने के लिए कहा। नगर मजिस्ट्रेट तथा उप खंडों में उप जिला मजिस्ट्रेट/अपर तहसीलदार/नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाना केलिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिये उपलब्ध पुलिस अधिकारियों के साथ तत्काल स्थल पर पहुॅंच कर उत्पन्न स्थिति का निराकरण किया जाए। इसके लिए समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली जनों का सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक धाराओं का भी उपयोग किया जाये तथा गंभीर स्थिति उत्पन्न होने पर अवगत कराया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पाण्डेय, सभी उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारीगण व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed