{"_id":"5cf2c9a2bdec22078f24dee5","slug":"155941524810-mirzapur-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आज से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आज से चलेगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चंदौली के गंगा नदी पर बने बलुआ घाट व सैदपुर पुल पर ओवरलोड वाहनों का संचालन न हो इसके लिए डीएम चंदौली नवनीत सिंह चहल ने मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार के रोहतास डीएम को पत्र लिखकर जिले में आने वाले ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। इसे देखते हुए मिर्जापुर परिवहन विभाग रविवार से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा
एआरटीओ प्रशासन अल्का शुक्ला ने बताया कि कि पत्र में बताया गया है कि चंदौली गंगा नदी पर बने बलुआ घाट और सैदपुर पर भारी वाहनों का संचालन बंद था। दो माह बाद पुल को खोला गया है। पुल पर ओवरलोड वाहनों का संचालन होने पर पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। ओवरलोड वाहनों के आने पर पुल को पुन: बंद करना पड़ेगा। इसे देखते हुए डीएम चंदौली ने ओवरलोड वाहनों को जिले में प्रवेश रोकने के लिए पत्र लिखा है। ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए विभिन्न मार्गों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो दो मई से चंदौली की ओर आने वाले ओवरलोड वाहनों को रोकेंगे। बताया कि शनिवार को भी यात्रीकर अधिकारी रामसागर और प्रमोद कुमार ने नौ ओवरलोड वाहनों को सीज कर 18 का चालन किया।