फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Tue, 22 May 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
खादी ग्रामोद्योग में धागे देखतीं अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। अब सरकार आपके द्वार पहुंच रही है। सोलर चरखे से गांवों में ही लोगों को काम मिलेगा। इस तरह देश में आर्थिक क्रांति आएगी। उक्त बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान के सहयोग से मड़िहान के देवरी उत्तर ग्रामसभा के रामपुर गांव में सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र सह उत्पादन केंद्र के शुभारंभ पर कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पांच ग्रामीणों को रेडियो, पांच महिलाओं को गैस कनेक्शन और पेयजल आपूर्ति के लिए दो पानी के टैंकर दिए। कहा कि देवरी उत्तर को पहला स्मोक लेस गांव बनाया जा रहा है। इसके लिए सभी घरों में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। देवरी में पहला सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र सह उत्पादन केंद्र से लोगों को गांव में ही रोजगार दिया जाएगा। जिले के अन्य गांवों में भी इसे खोलने का प्रयास किया जाएगा। अपनादल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह ने कहा कि चौपाल से जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांवों में पहुंचकर जन समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। यूपीएसआरएलएम के मिशन डायरेक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि जिन ग्रामीणों को पेंशन आदि नहीं मिल रही है, वे ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक के बलधारी सिंह ने कहा कि सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र सह उत्पादन केंद्र के खुलने से रोजगार मिलने से ग्रामीण स्वावलंबी बनेंगे। इस दौरान प्रबंध निदेशक सारंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की अनुराधा सिंह, उप प्रबंधक निदेशक भारतीय माइक्रो क्रेडिट माया पांडेय, भारतीय हरि खादी ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष विजय पांडेय और सीईओ अभिषेक पांडेय ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान पीडी डा. हरिचरण सिंह, डीडीओ मनोज राय, एसडीएम सविता यादव, डीसी एनआरएलएम संजय पांडेय, डीसी अनय मिश्रा, डीएसओ उमेशचंद्र, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, राम कुमार, नितिन विश्वकर्मा, हरिशंकर सिंह, उदय पटेल, मेघनाथ पटेल, राम लोटन बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र सह उत्पादन केंद्र खुलने से देवरी उत्तर की महिलाएं खुश दिखीं। गांव की रजवंती देवी, सुमारी, मंजू, संगीता, शांति, पत्ती देवी और माया देवी आदि ने कहा कि गांव में रोजगार का कोई साधन नहीं था। मड़िहान के देवरी उत्तर के बच्चे अब स्मार्ट क्लासेज में पढ़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर ग्रामसभा देवरी उत्तर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक देवरी उत्तर तथा प्राथमिक विद्यालय देवरी उत्तर आदिवासी बस्ती का कायाकल्प होगा। इसमें से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम बनाया जाएगा। इन विद्यालयों को हाईटेक बनाया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों को स्मार्ट क्लास के साथ ही कुर्सी-मेज कोटा स्टोन युक्त फर्श भी होगा।
समारोह में मडिहान के देवरी उत्तर में 400 लोगों को रेडियो का वितरण किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और एमएलसी आशीष सिंह के हाथों रेडियो पाकर बाबू लाल, गोपाल, श्यामा, राम अवतार और राधे खुश दिखे।
सोमवार को देवरी उत्तर गांव में 190 महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। डीएसओ उमेशचंद्र, एआरओ पारसनाथ पाल ने गीता देवी, संतोषी देवी, राजकली, सीमा देवी आदि को गैस कनेक्शन का वितरण किया।

मड़िहान के देवरी उत्तर में ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सौर ऊर्जा वाले दो पंप का शुभारंभ किया। इससे लोगों के घरों में पाइप द्वारा पानी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed