{"_id":"5bd60413bdec22696c1d1a79","slug":"141540752403-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आए छात्रों ने पेपर लीक होने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने आए छात्रों ने पेपर लीक होने की जताई आशंका
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के सुंदर मुंदर इंटर कालेज में रविवार को आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की खबर पर सभी ने आशंका जताई कि पेपर की हालत देखकर लग रहा था कि लीक हुआ है। क्योंकि उसे देखने से लग रहा था कि पेपर पर पेंसिल से कई निशान बने हुए थे।
मिर्जापुर निवासिनी परीक्षार्थी प्रियंका सिंह ने बताया कि कमरा नंबर 15 में एक अभ्यर्थी के पेपर पर पूरी पेेसिल से टिक लगा हुआ था। यह सभी ने देखा। इसकी शिकायत कक्षा में मौजूद टीचर से किया गया लेकिन किसी ने इसे माना नहीं। देखने से लग रहा था कि पेपर को किसी ने पहले से हल किया हुआ है।
इनसेट
चुनार निवासिनी प्रीती गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह पीसीएस प्री की परीक्षा के दौरान अचानक कमरा नंबर 13 में शोरगुल होने लगा। इसी बीच किसी ने बताया कि पेपर लीक हो गया है। यह सुनकर सभी दंग रह गए। पता करने पर बाद में बताया गया कि यह सारी बातें अफवाह है।
विज्ञापन
इनसेट
शुक्लहा निवासी आलोक पाठक का कहना है कि वास्तव में पेपर पर टिक देखकर लग रहा था कि उससे पहले कही खोला गया है। लेकिन किसी ने नहीं मानने पर सभी शांत हो गए और परीक्षा देकर चले गए।
इनसेट
जिगना विमल सिंह परीक्षा के दौरान सुबह करीब पौने दस बजे एक छात्र ने बताया कि उसका पेपर लीक हुआ है। क्योंकि पेपर पर पहले से पेंसिल से कई निशान दिख रहे हैं। इससे उसको आशंका थी कि उसका पेपर लीक हुआ है। देखने से भी यहीं लग रहा था।
इनसेट
शिव इंटर कालेज में परीक्षा में परीक्षा देने पहुंची नसरीन का कहना है कि जितना सोचा था पेपर उससे कहीं आसान था। उम्मीद है कि ज्यादातर लोग परीक्षा को पास कर जाएंगे।