फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आत्मनिर्भर बनाना एनआरएलएम का उद्देश्य: अनुप्रिया पटेल

आत्मनिर्भर बनाना एनआरएलएम का उद्देश्य: अनुप्रिया पटेल

Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनाना एनआरएलएम का उद्देश्य: अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन परिसर में पंडित दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आरएफसीआई एफवीआरएफ आजीविका निधि व कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत कृषि यंत्रों के वितरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गरीबी से निकालकर महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान कर आत्म निर्भर बनाना ही एनआरएलएम का मुख्य उद्देश्य है। कैंप के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को चार करोड़, 60 लाख का चेक प्रदान करने के साथ ही विभिन्न समूहों को कृषि यंत्रों का भी वितरण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा आजीविका मिशन का उद्देश्य परिवारों की स्वयं सहायता समूह के जरिए सशक्त एवं स्थाई संस्थाएं बनाकर आजीविका मिशन के अवसरों को प्राप्त करने में समर्थ बनाते हुए गरीबी को कम करना है। कहा कि गरीब परिवार की महिलाओं का समूह के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए समूह में पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिवाल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि सहित अनेक तरह से उन्हें मजबूत बनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जनपद मिर्जापुर में 8500 समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 85 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो अपना स्वरोजगार कर अपने जीवन को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। इस मौके पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश ने कहा कि जो महिलाएं अभी समूहों से नहीं जुड़ पाई हैं, उन्हें भी जोड़ने का कार्य किया जाए ताकि वह भी आत्मनिर्भर बन सके। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जिले के पिछड़े क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार बनाने के लिए एनआरएलएम के द्वारा काम दिया गया है। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि 8500 समूहों के माध्यम से 85 हजार महिलाओं का जुड़ना एक शक्ति के रूप में है, वह एकत्रित होकर अपना निर्णय स्वयं ले सकती हैं। डीसी एनआरएलएम ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अपना दल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, नितिन विश्वकर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों को दिया चार करोड़, 60 लाख का चेक
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विकास भवन परिसर में आयोजित मेगा कैंप के दौरान कहा कि समूह से जुड़ी महिलाएं अपने आस-पास की महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करें ताकि वह भी गरीबी के दंश से बाहर आकर स्वरोजगार कर अपने जीवन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ सलकें। कैंप के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 156 समूहों को रिवाल्विंग फंड- 23,40,000 रुपया, 214 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि- 2,35,40,000 रुपये, 161 समूहों को स्टार्ट-अप फंड- 2,41,500 रुपये, 20 ग्राम संगठनों को स्टार्ट-अप फंड-19,50,000 रुपये, 73 ग्राम संगठनों को जोखिम निवारण निधि- 61,41,200 रुपये, 57 ग्राम संगठनों को आजीविका निवेश निधि-1,14,00,000 तथा नौ ग्राम संगठनों को कस्टम हायरिंग सेंटर- 4,50,000 रुपये सहित चार करोड़, 60 लाख रुपये की धनराशि चेक के माध्याम से प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed