फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं:अनुप्रिया

लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं:अनुप्रिया

Mon, 10 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं:अनुप्रिया
मिर्जापुर। जिले के लोगों को अब इलाज के लिए वाराणसी और इलाहाबाद नहीं जाना होगा। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में ओपीडी सेवा शुरू होने से लोगों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में हेल्थ सेंटर में ओपीडी और चार नए भवनों का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परिसर बीएचयू की तरह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायेगा। यहां हेल्थ सेंटर चालू होने से झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के लगभग सात करोड़ की आबादी को लाभ मिलेगा। परिसर में पांच सौ बेड के नए अस्पताल के निर्माण के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। बीएचयू के कुलपति की ओर से इसका प्रस्ताव दिया गया है। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल 10 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें 6 बेड मेडिसिन, एक बेड डेंटिस्ट, एक ऑपरेशन थिएटर और दो बेड नेचुरोपैथी के इलाज के लिए होंगे। यहां पर बिच्छू, सांप अथवा कुत्ता के काटने का इलाज भी होगा। इसमें प्रयुक्त इंजेक्शन भी मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से सोनभद्र के मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने परिसर को बीएचयू के विकास यात्रा में महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने जल संकट को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री से मिर्जापुर से गंगा जल को परिसर में लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग दिलाने की अपेक्षा की। सरसुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि ओपीडी में एलोपैथी, आयुर्वेद तथा नेचुरोपैथी के चिकित्सक नियमित रूप से अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इससे छात्र-छात्राओं के साथ ही जिले के मरीज भी लाभान्वित होंगे। संचालन पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के सहायक प्राध्यापक डा. उत्कर्ष त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन छात्र सलाहकार डा. अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वी के शुक्ला, दक्षिणी परिसर की आचार्य प्रभारी प्रो.इंचार्ज प्रो. श्रीमती रमादेवी निम्मानपल्ली, नवीन पांडेय, नितिन विश्वकर्मा उपस्थित रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने केंद्रीय मंत्री को कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर मृदा परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जाता है। साथ ही किसानों के लिए उन्नत बीज भी तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चार नए भवनों का लोकार्पण किया गया। इनमें 16 फ्लैट के शिक्षक आवास, संरक्षक आवास, हिमाद्रि महिला छात्रावास और कैलाश छात्रावास शामिल रहे। इसके बाद परिसर के स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्रम में बहिरंग सेवा का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed