फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रन फार यूनिटी को सफल बनाने का आहवान

रन फार यूनिटी को सफल बनाने का आहवान

Mon, 29 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रन फार यूनिटी को सफल बनाने का आहवान
मिर्जापुर। भाजपा नगर मंडल की रविवार को नगर के अनगढ़ स्थित भोला गार्डेन में नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में चुने गए सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी। बैठक के विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि नगर में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने 31 अक्तूबर को पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया। संचालन आनंद सिंह व श्याम सिंह ने किया। इस दौरान कृष्ण कुमार, रमेश दूबे, आशुकांत चुनाहे, दिनेश तिवारी, महेंद्र मिश्र, कुलदीप मिश्र आदि रहे। उधर भाजपा के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने बताया कि पटेल जयंती पर नगर विधानसभा द्वारा आयोजित रन फार यूनिटी एकल दौड़ का मार्ग सप्तमी भरत मिलाप के कारण बदल दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रन फार यूनिटी अब घंटाघर मैदान से संकटमोचन व रामबाग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed