फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10% discount will be given on depositing outstanding house tax and water tax

Mirzapur News: बकाया गृहकर और जलकर जमा करने पर मिलेगी 10 फीसदी छूट

Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
10% discount will be given on depositing outstanding house tax and water tax
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद ने गृहकर और जलकर की बकाया धनराशि जमा करने पर छूट देने की घोषणा की है। कहा गया है कि जो नागरिक तय समय में अपना गृहकर और जलकर जमा कर देंगे, उनको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के बाद 10 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाएगी। गृहकर और जलकर के रूप में नगर पालिका का चार करोड़ रुपये बकाया है। नगर में 40 हजार घरों से नगर पालिका गृहकर और जलकर की वसूली करती है।
विज्ञापन

इस समय चार करोड़ रुपये गृहकर और जलकर बकाया है। पिछले वित्तीय वर्ष में नगर पालिका ने निर्धारित लक्ष्य की शत प्रतिशत वसूली की थी। इस वित्तीय वर्ष में 30 जून तक तक यदि कोई नागरिक गृहकर व जलकर जमा करता है, तो उसे पूरी धनराशि पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके बाद 10 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में चार सौ से लेकर 2000 तक गृहकर व जलकर निर्धारित है। इसलिए आमतौर पर लोग जमा कर देते हैं लेकिन समय से जमा करने को लेकर समस्या रहती है। इसलिए यह छूट दी जा रही है।

नगर पालिका परिषद के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि कर समाहर्ता घर-घर जाकर भी जमा कर रहे हैं। शिविर भी लगाए गए हैं, नगर पालिका कार्यालय में गृहकर जलकर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा नगर पालिका के एप के माध्यम से बकाया बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed