फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths attacked on mill employee and broken of car in Muzaffarnagar

यूपी: मिल कर्मचारी पर हमला और कार में तोड़फोड़, माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश, तनाव

Wed, 15 May 2019 08:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Youths attacked on mill employee and broken of car in Muzaffarnagar
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में धर्मस्थल से लौट रहे शुगर मिल कर्मचारी पर कुछ युवकों ने हमला कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। युवकों ने मिल कर्मचारी की कार में तोड़फोड़ कर दी और महिलाओं से अभद्रता भी की। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


भोपा क्षेत्र के दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के आवासीय कॉलोनी सी-28 निवासी मुसव्विर पुत्र मुजफ्फरनगर हुसैन ने बताया कि वह मिल में वायरमैन के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात वह मिल कैन यार्ड स्थित धर्मस्थल से लौट रहा था। जैसे ही वह आवासीय कॉलोनी की तरफ पहुंचा, तभी शराबी युवक ने उसकी गाड़ी के आगे आकर उसको जातिसूचक शब्द कहे। इसका विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद उक्त युवक चार पांच युवकों को साथ लेकर आया और उसके निवास पर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर मुसव्विर के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। मुसव्विर के परिवार ने पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद कुछ लोगों ने मिल में सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल, एसआई लेखराज सिंह ने घटना की जानकारी प्राप्त की। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीकरी प्रधान के पति इरफान अली अप्पी के नेतृत्व में मोहम्मद तारिक, यूसुफ, शुजाउर्रहमान, मोहम्मद यूनुस, चांद मियां सहित दर्जनों लोगों ने थाना भोपा पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed