फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth Dies After Road Accident in Sisoli, Family Alleges Medical Negligence at Meerut Medical College

Meerut: मरीज मौत के मुंह में था और डॉक्टर नींद में, जगाने से भी न जागे, मेडिकल में लापरवाही से गई युवक की जान

Mon, 28 Jul 2025 02:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 02:13 PM IST
सार

सिसौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से समय पर इलाज नहीं हुआ। घायल को लावारिस बताकर भर्ती किया गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Youth Dies After Road Accident in Sisoli, Family Alleges Medical Negligence at Meerut Medical College
सोते रहे डॉक्टर, मरीज की हो गई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सिसौली थाना क्षेत्र के हसनपुर कला गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र गोविंद बीती रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान जग्गी व अन्य परिजन रात में ही मेडिकल पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि वहां न कोई डॉक्टर मिला और न ही किसी स्टाफ ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 5G टावर से उड़ाई गई लाखों की डिवाइस, कार सवार चोरों ने काट डाले तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी स्टाफ कुर्सियों पर सोता रहा और बार-बार कहने पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक कर्मचारी ने एक्स-रे के बिना ही सुनील का पैर काटने की बात कही और दस्तखत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया।

इसके बाद घायल को 'लावारिस' बताकर भर्ती किया गया, लेकिन समय रहते इलाज न मिलने के कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
 

सुबह होते ही ग्रामीणों के साथ माछरा के प्रधान यतेन्द्र शर्मा और ग्राम प्रधान जग्गी मेडिकल पहुंचे और प्राचार्य डॉ. ए.सी. गुप्ता से मुलाकात की। ग्रामीणों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और मांग की कि लापरवाह स्टाफ को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

प्राचार्य ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सवाल खड़े करती है कि क्या मेडिकल की आपातकालीन सेवाएं वास्तव में चौकस हैं? एक घायल युवक की जान ऐसे ही कैसे चली गई?

चिकित्सक और कर्मचारी पर हुई बड़ी कार्रवाई
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और दो जूनियर डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है, जो लापरवाही के पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। फिलहाल अस्पताल की व्यवस्था और जवाबदेही पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed