फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5G Device Theft from Airtel Tower in Meerut: Thieves Cut Iron to Steal Rs 3 Lakh Equipment

Meerut: 5G टावर से उड़ाई गई लाखों की डिवाइस, कार सवार चोरों ने काट डाले तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 28 Jul 2025 10:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 10:10 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक इलैक्ट्रानिक्स शोरूम की छत पर लगे एयरटेल के 5जी टावर से चोरों ने तीन लाख की डिवाइस चोरी कर ली। सीसीटीवी में चार युवक वारदात करते नजर आए।
 

विज्ञापन
5G Device Theft from Airtel Tower in Meerut: Thieves Cut Iron to Steal Rs 3 Lakh Equipment
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : amarujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में हाईटेक चोरी की एक वारदात सामने आई है। दिल्ली रोड पर स्थित श्रीराम इलैक्ट्रॉनिक्स शोरूम की तीसरी मंजिल पर एयरटेल कंपनी का 5जी टावर लगा था, जहां से चोरों ने रात के समय तीन लाख रुपये की रिमोट रेडियो डिवाइस (RRU) चुरा ली।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे चार युवक एक कार से पहुंचे। उन्होंने शोरूम के बराबर में स्थित बबलू दीक्षित के मकान की छत पर चढ़कर शोरूम की छत तक पहुंच बनाई। फिर लोहा काटने की मशीन से एयरटेल टावर में लगी डिवाइस को काटकर चोरी कर लिया।

विज्ञापन

चोरी के तुरंत बाद चोर उसी रास्ते से नीचे उतरे और कार में बैठकर फरार हो गए। डिवाइस चोरी होते ही इलाके में एयरटेल का नेटवर्क गायब हो गया। उपभोक्ताओं की शिकायतें कंपनी के मुख्यालय पहुंचीं, जिसके बाद टेक्निशियन जोगेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। जांच में डिवाइस गायब मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

मौके से पुलिस को लोहा काटने की मशीन के ब्लेड और आरी के ब्लेड भी बरामद हुए हैं। टेक्निशियन के मुताबिक, चोरी गई डिवाइस की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान में जुटी है।

 

एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि चोरों की पहचान के प्रयास जारी हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed