{"_id":"68e1552d80bbc6abb0045d36","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109942-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खिर्वा-सरधना मार्ग पर शुक्रवार रात हुआ हादसा
सरधना। खिर्वा-सरधना मार्ग पर शुक्रवार रात रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के पुल के नीचे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार कस्बा निवासी अजहर उर्फ निशात (55) को कार चालक रौंदता हुआ मौके से भाग गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त मृतक अजहर मेरठ से काम निपटाकर लौट रहे थे।
कस्बे के मोहल्ला बेरून सराय निवासी अजहर उर्फ निशात पुत्र तौसीफ खां किसी जरूरी कार्य से शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ गए थे। रात के समय वह खिर्वा मार्ग से होकर सरधना लौट रहे थे। वह रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पुल के नीचे पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार में आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजहर दूर जा गिरे और कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। राहगीरों ने तत्काल उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। शनिवार को अजहर का शव उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई हइै। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।