{"_id":"667c9260be30d1fc3c0dce54","slug":"you-will-get-a-full-meal-in-samman-rasoi-for-rs-10-meerut-news-c-26-1-sal1002-123454-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सम्मान रसोई में दस रुपये में मिलेगा भरपेट खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सम्मान रसोई में दस रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
Thu, 27 Jun 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। शिव चौक के निकट लाॅयंस क्लब शामली क्राउन ने सम्मान रसोई का शुभारंभ किया। दस रुपये में लोगों को भरपेट खाना मिल सकेगा।
रसोई का शुभारंभ बुधवार को शामली के शिव चौक के निकट (प्रेम टॉकीज के ग्राउंड के सामने) अपर जिलाधिकारी संतोष सिंह व नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि रोटी इंसान की सबसे बड़ी जरूरत होती है। अरविंद संगल ने कहा कि लाॅयंस क्लब शामली क्राउन ने बहुत ही सुंदर पहल की है।
क्लब अध्यक्ष लायन वैभव प्रकाश गोयल द्वारा बताया गया कि यह कार्य रोज 12 बजे नर सेवा नारायण सेवा के तहत किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 10 रुपये में भरपेट भोजन कराया जाएगा। जिसमें मुख्य तौर पर संयोजक लाॅयन सोमेश मित्तल इस कार्य को अपनी देखरेख में करेंगे।
सम्मान रसोई संचालन सहयोगी विभिन्न संगठनों से जुड़े सुभाष चंद्र शर्मा, हरबीर मलिक, राजकुमार शर्मा, डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी, संजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, अमित श्याम, अरुण गर्ग, अजय संगल, डॉक्टर अर्जुन वर्मा, विजय शर्मा, आयुष्मान सिंगल, राहुल गर्ग, गौरव गोयल, अंकुर गोयल आदि रहेंगे।