फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers Protest: Jat community has come out in support of wrestlers and demanded action

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट समाज, कहा- हम खड़े हैं बेटियों के साथ, जल्द हो FIR

Wed, 26 Apr 2023 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

Wrestlers Protest : पहलवानों के समर्थन में जाट समाज उतर आया है। उन्होंने कहा कि हम बेटियों के साथ खड़े हैं। कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द FIR दर्ज हो।

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Jat community has come out in support of wrestlers and demanded action
जाट समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में जाट समाज उतर आया है। जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह व महामंत्री गजेंद्र सिंह पायल ने समाज की ओर से  विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि ओलंपियन पहलवान को सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलवानों को फूट-फूट कर रोते देख हृदय कांप उठता है। दिल दुख से भर जाता है, देश की बेटियां यूं ही अपनी इज्जत उछालने धरने पर न बैठ जाएंगी। जाट समाज उनके समर्थन में खड़ा है और जंतर-मंतर पर उन को समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन


जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह ने कहा कि जिन बेटियों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है, उनके साथ कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिस करण पहलवानों को जंतर-मंतर दिल्ली पर धरना देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर

उन्होंने कहा कि देश का सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ जाट समाज बहादुर बेटियों के साथ खड़ा है। मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। जाट समाज के चौधरी कल्याण सिंह, गजेंद्र सिंह पायल, डीके बलियान, नरेंद्र तोमर, वीरसेन तोमर और जाट समाज के प्रमुख संरक्षक कर्नल एसएस दूहन ने फहलवानों के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed