फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four people have killed by Guldarin in Bijnor, when will the attacks stop

आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर

Wed, 26 Apr 2023 05:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

Bijnor News : आखिर बिजनौर जिले में गुलदार के हमले कब रुकेंगे। इस समय बिजनौर काफी सुर्खियों में है। यहां गुलदार चार लोगों की जान ले चुका है।

विज्ञापन
Four people have killed by Guldarin in Bijnor, when will the attacks stop
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश का बिजनौर जिला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शहर में गुलदार का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि जिले में पिछले दो महीनों में गुलदार चार लोगों की जान ले चुका है। जहां, मंगलवार की रात को गुलदार ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली तो वहीं बुधवार को दिन निकलते ही एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। शहर में लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में दहशत बैठ गई है। ऐसे में बच्चे भी खौफ में जी रहे हैं। सवाल है कि आखिर कब तक गुलदार के हमले होते रहेंगे? 

विज्ञापन


खेत पर घूमने निकला था युवक
नगीना क्षेत्र निवासी एक युवक बुधवार को सुबह घूमने के लिए गया था। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर युवक को मार डाला। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Four people have killed by Guldarin in Bijnor, when will the attacks stop
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

युवक की मौत से गांव में फैली दहशत  
गुलदार के हमले में 25 वर्षीय युवक की जान जाने से गांव में दहशत फैली है। ग्राम सैदपुरी के ग्रामीणों के अनुसार, युवक आज सुबह खेत पर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। नगीना क्षेत्र में पिछले दो महीनों में गुलदार ने चार लोगों की जान ले ली है।

कल मासूम बच्चे की गई थी जान
गांव जाब्तानगर के मौजा मुस्सेपुर में मंगलवार की रात को गुलदार ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली थी। गांव निवासी टेकचंद सैनी ने बताया कि मौजा मुस्सेपुर में तीन-चार लोगों के मकान हैं। वहीं, मकानों के सपीप ही खेत भी हैं। मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे परिजन खाना खाने की तैयारी में लगे थे, तभी अचानक बिजली चली गई। इसी बीच पहले से ही घात लगाए बैठा गुलदार अचानक खेतों से निकलकर एक घर में घुस गया और उसकी पांच वर्षीय पुत्री खुशी को उठा ले गया।

Four people have killed by Guldarin in Bijnor, when will the attacks stop
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होकर लाठी-डंडे लेकर बच्ची की तलाश में निकले। लेकिन करीब आधा घंटे बाद बच्ची का शव पास ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। यहा खेत चेतराम सिंह का बताया गया है। 

ग्रामीणों ने किया हंगामा
गुस्साए दर्जनों ग्रामीण बच्ची का शव लेकर बादिगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने की खबर मिलते ही सीओ अफजलगढ़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। वहीं, बुधवार को सुबह होते ही गुलदार ने एक और मौत को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन

Four people have killed by Guldarin in Bijnor, when will the attacks stop
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

शहर में आए दिन हो रहे गुलदार के हमले
- 19 अप्रैल बुधवार को गुलदार ने गांव कासमपुरगढ़ी में खेत की रखवाली करते समय एक वृद्ध (70) को मार डाला था।

- 20 अप्रैल गुरुवार को गांव महसनपुर में गन्ने की छिलाई करते समय युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया।

- 21 अप्रैल शुक्रवार को गुलदार ने शाहपुरजमाल निवासी किशोरी को सिरियावाली खेत में मां के साथ गेहूं की कटाई करते समय जख्मी किया।

- 22 अप्रैल शनिवार की रात  फिर गुलदार ने गांव शाहपुरजमाल में एक छह साल की बालिका पर घर के ऑगन में नल पर पानी पीते हमलाकर जख्मी कर दिया था।

- 23 अप्रैल की रात रेहड़ थाना क्षेत्र में एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला।

- 25 अप्रैल को गांव मच्छमार में घुसकर सात वर्षीय बालिका पर हमला कर मार डाला।

Four people have killed by Guldarin in Bijnor, when will the attacks stop
बिजनौर में गुलदार ने मासूम बच्ची को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और समूह में खेतों पर जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने व जंगल में खेतों पर काम करने से पूर्व शोर करने व रेडियों या मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed